राजनीतिक दल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनीतिक दल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 15 अप्रैल 2009

मंगलसूत्र पहनते हैं पार्टी के कार्यकर्ता

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हिंदू विवाह में मंगलसूत्र का क्‍या महत्‍व है। इसकी पवित्रता और इसका क्‍या रस्‍म-रिवाज है। पर क्‍या आपने कभी सोचा है कि मंगलसूत्र का कोई राजनीतिक उपयोग भी हो सकता है। नहीं न। तो लीजिये पढिये यह रोचक जानकारी-

यह चुनावी सीजन है। जाहिर सी बात है कि अभी चुनावी खबरों का बोलबाला है। नई व रोचक जानकारियां भी मिल रही हैं। ऐसी ही एक रोचक जानकारी चेन्‍नई से आई है- द्रमूक नामक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के प्रति अपनी वफादारी को साबित करने के लिए पार्टी के नाम का मंगलसूत्र पहनते हैं।

द्रमूक पार्टी के कार्यकर्ता अपने विवाह के अवसर पर बनने वाले मंगलसूत्र में पार्टी का चुनाव चिन्‍ह उगता सूर्य खुदवा कर अपनी पत्नियों को देते हैं जिसे वे खुशी-खुशी धारण करती हैं। यह पार्टी के प्रति वफादारी की मिसाल है। तमिलनाडू के एक गांव पट़टी में पिछले तीन पीढियों से यह परंपरा आज भी जारी है।
क्‍यों है न कमाल की जानकारी।


जरा सो‍चिये-
अगर राजद के कार्यकर्ताओं को ऐसी वफादारी दिखानी पडे तो उनकी पत्नियों को लालटेन पहनना पडेगा और कांग्रेस कार्यकर्ता अपना हाथ काटकर पत्‍नी के गले में लटका देंगे। इससे आपको अंगुलीमाल डाकू की कहानी तो याद आ ही गयी होगी। रालोद वालों की दुर्दशा तो सोचिये बेचारों को अपनी श्रीमति को जी इस बात के लिए सहमत करना कितना मुश्किल होगा कि प्‍लीज हैंडपंप अपने गले में लटका लो आखिर यह मेरी पार्टी का चुनाव चिन्‍ह है। इससे भी बुरा हश्र तो बसपा वालों का हो जाएगा वे हाथी को गले में लटकाएंगे या हाथी के गले में ही लटक जाएंगे। और न जाने किन-किन पार्टियों के क्‍या-क्‍या चुनाव चिन्‍ह होते हैं उनका क्‍या होगा।
है न फनी थिंकिंग ----